

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे
बीकानेर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मिथिलेश गौतम रहे। गौतम ने विद्यार्थियों को तिरंगे की महत्ता बताते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके संघर्ष और त्याग के परिणामस्वरूप ही आज हम स्वतंत्र भारत में तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। समारोह में रविशेखर मेघवाल, ओम सारस्वत, चम्पालाल गेदर, महावीर रांका आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजाराम सीगड़, प्रकाश मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, शंभुदयाल गहलोत, आदर्श शर्मा, पंकज गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, किशन भाटी, संजय स्वामी, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, सरिता नाहटा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, मुकेश सैन एवं नितेश लखेसर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
