Bikaner Bikaner District Rajasthan

एनएसयूआई ने छात्र हितों की मांगों को लेकर शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

एनएसयूआई ने छात्रहितों की मांगों को लेकर शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
बीकानेर। छात्रहितों की आवाज बुलंद करने और विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई बीकानेर के नेतृत्व में बीकानेर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई। श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भूख हड़ताल पर श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु जाखड़ बैठे। आंदोलनकारियों ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में परीक्षा केंद्र स्थापित करने, महाविद्यालयों में एमए संकाय खोलने तथा जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि सरकार लगातार छात्रहितों से जुड़ी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना स्थल पर राजेश गोदारा, रामजस कसवां, रणजीत सिंह, घनश्याम कलीराना, मुरली, किशन सारण, सीताराम जांगू, अभिषेक मेघवाल, सोनू जोशी, आकाश पंवार, दिनेश, मनीष सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *