Bikaner District Rajasthan

तिरंगा यात्रा कल

तिरंगा यात्रा कल
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में गुरूवार को शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले कल तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा अध्यक्षों के साथ तैयारी बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया है ऐसे में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल शाम 4 बजे रतन बिहारी पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा संभाग समन्वयक विजय आचार्य ने कहा इस यात्रा का उद्देश्य सेना का मनोबल बढ़ाना और सेना को सम्मान देना है ये इस यात्रा को गैर राजनीतिक रखा जाएगा सभी राजनीतिक दलों के साथ इसमें बड़े पैमाने समाज, पूर्व सैनिकों, उनके परिवार, छात्रों, साधु संतों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षिकण संस्थाओं, सभी समुदायों, व्यापारियों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों को सेना के सम्मान में इसमें भाग लेने का आग्रह किया जा रहा है। यात्रा का बीकानेर शहर से वेद व्यास को संयोजक व राजाराम सीगड़ को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, दीपक पारीक, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष देवरूप शेखावत, मुकेश सैनी, प्रकाश मेघवाल, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष सोहन चांवरिया, चंद्रमोहन जोशी, रमजान अब्बासी, अजय खत्री, ऋषि पारीक, बाबूलाल सैनी, पूनम पूनिया, गजेंद्र भाटी, भव्यदत भाटी, इंद्रचंद मालू, राजकुमार पारीक, विनोद करल, संतोष महाराज, कमल गहलोत, अरुण सोलंकी, राधा खत्री, सुनील जोशी, रमेश चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *