

पीबीएम अस्पताल में एसी भेंट
बीकानेर। खत्री-मोदी समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा पीबीएम अस्पताल में 2000 नग कफ़न कपड़ा तथा 3 एयर कंडीशन भेट किये। इसके साथ प्रताप डेवलपर्स द्वारा 10 नई ट्रॉली भेंट की गई तथा पुरानी ट्रॉलियों की मरम्मत करवाई गई। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम मे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेंद्र वर्मा, ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल. खजोटीया, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ . मनोहर लाल दवा, ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एल के कपिल ने समाज के सेवा कार्य को अनुकरणीय बताया और आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्य कार्यकर्ता श्योदान सिंह ,श्याम खत्री, अशोक खेमाणी, जगदीश अरोड़ा, शिव शंकर मोदी, शिव मोदी, कमल किशोर मोदी, योगेश खत्री,नारायण मोदी, डॉ गोपीनाथ मोदी, दिनेश मोदी, निर्मला खत्री ने सामान समर्पित किया।
