Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेमिनार में बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के दिए गए टिप्स

मोटिवेशनल सेमिनार में बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के दिए गए टिप्स
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट के.के. मजूमदार राजकीय बाल उच्च प्राथमिक विद्यालय, सूरसागर में “बच्चों की पढ़ाई में रुचि कैसे बढ़ाएं” विषय पर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों के समग्र विकास और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के बारे में प्रेरित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए महक गुप्ता ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए घर और स्कूल में सकारात्मक माहौल बनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के छोटे-छोटे प्रयासों और लक्ष्यों की प्रशंसा करनी चाहिए तथा पढ़ाई को खेल, गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों से जोड़कर रोचक बनाया जा सकता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सीखने के लिए प्रेरित होते हैं। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि बच्चों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए जहां वे बिना किसी दबाव के सीखने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि बच्चों को प्रेम, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। आयोजन में डिंपल चावला, भारती सोलंकी, पुष्पा एवं वीरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *