Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण में देरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण में देरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू
बीकानेर। कोटगेट एवं सांखला फाटक पर स्वीकृत अंडरपास और अंडरब्रिज निर्माण कार्य में हो रही देरी से परेशान शहरवासियों द्वारा निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पैंपलेट एवं बैनर का विमोचन किया गया। नितिन वत्सस ने बताया कि आमजन की समस्याओं को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है तथा सोमवार को कोटगेट क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इन परियोजनाओं के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैंपलेट एवं बैनर का विमोचन यशपाल गहलोत, दीनदयाल आचार्य, हीरालाल हर्ष, श्याम आचार्य एवं शांतिलाल आचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर हीरालाल हर्ष ने कहा कि प्रशासन को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करवाना चाहिए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में झवरलाल आचार्य, शिवकुमार आचार्य, जेठमल व्यास, अनिल आचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *