

तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम
बीकानेर। सूर्या कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन, बीकानेर में तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हरफूल बिश्नोई तथा डॉ. अच्युत त्रिवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों के रूप में अमित कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार, ज्योति शेखावत और अनुराधा पारीक ने सतत पुनर्वास शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुनर्वास शिक्षा केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सामान्य बच्चों और शिक्षकों के मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
