

कच्ची बस्तियों में जाकर नशा मुक्त के लिए किया जागरूक
बीकानेर। ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा नशा मुक्त शहर अभियान के तहत जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में जाकर नशा बंद करवाने का प्रयास किया गया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया नशा मुक्त शहर अभियान के तहत जहां प्रथम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। शनिवार को कच्ची बस्ती में जाकर लोगों के पास उपलब्ध नशे की सामग्री को जलाया गया।
