

ज्ञान वाटिका का वार्षिकोत्सव कल
बीकानेर। संबोधि चातुर्मास 2025 के तहत गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि म.सा. के सान्निध्य में धार्मिक संस्था ज्ञान वाटिका का वार्षिकोत्सव रविवार को सुबह नौ बजे रांगड़ी चौक की तपागच्छीय पौषधशाला में होगा। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकोर इकाई की ओर से आयोजित चातुर्मास में खरतरगच्छ युवा व महिला परिषद व ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले वार्षिकोत्सव में बालक-बालिकाएं देव, गुरु व धर्म, शिक्षा व संस्कार को बढ़ावा देने वाली प्रस्तुतियां देंगे।
