Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशु चिकित्सा शिक्षा में है रोजगार की अपार संभावनाएं

पशु चिकित्सा शिक्षा में है रोजगार की अपार संभावनाएं
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को प्रजीव फार्म सोलूशन्स संस्था, कानपुर द्वारा अन्तिम वर्ष, इंर्टनशिप एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रजीव फार्म सोलूशन्स के निदेशक डॉ. हिमांशु अवस्थी ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अवस्थी ने पशुओं के भोजन में हरी घास के महत्व एवं इससे पशुपालकों को होने वाले फायदों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉ. अवस्थी ने छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. महेन्द्र तंवर, डॉ. लोकेश टाक, डॉ. परमाराम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *