

वैश्य महासम्मेलन ने मनाया वैश्य एकता दिवस, गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई द्वारा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती को वैश्य एकता दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नंदी शाला में गौसेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गौवंश को चारा, गुड़, लड्डू एवं सब्जी खिलाकर सेवा की गई। इकाई अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि गौसेवा एवं पशुसेवा हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल आत्मा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और एकता का संदेश प्रसारित होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश महात्मा, सुनीता बाफना, सरिता नाहटा, धनलक्ष्मी जैन, कमल बोथरा, अजय बाफना, अंकित बाफना, देवेंद्र बैद, जेठमल नाहटा, पद्मश्री जैन, राजेश बैद, संजय बाफना, महावीर चौरड़िया, सरिता आंचलिया, स्वाति छाजेड़, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, घनश्याम महात्मा सहित अनेक लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वैश्य समाज की एकता को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
