Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोपेश्वर बस्ती में धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

गोपेश्वर बस्ती में धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव
बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती में सोमवार को पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा के नेतृत्व में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ बाली गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गणगौर पर्व की परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर गणगौर के लोकगीत गाए और माता गणगौर की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ गवर की खोल भरी तथा माता का सुंदर श्रृंगार कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया। पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई और एक-दूसरे को गणगौर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में माता गणगौर की सामूहिक आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवारों की खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में डॉ. हर्षिता पुरोहित, योगेश नंदिनी, अर्चना रंगा, जस्सू देवी, वंदना व्यास, प्रियंका देवी, योगिता हर्ष, प्रेरणा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *