

5 अप्रैल को पुष्करणा स्टेडियम में होगी समर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
बीकानेर। स्वर्गीय जेठमलजी भाटी की पुण्य स्मृति में कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी, बीकानेर एवं राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवीं समर मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग (मेंस, वूमेन एवं मास्टर्स) चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 5 अप्रैल को पुष्करणा स्टेडियम में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर बीकानेर के जिम संचालकों, सोसायटी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का जायजा राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराडू एवं अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने लिया। बैठक में प्रेम कुमार व्यास, विक्रम सिंह चौहान, सत्यनारायण व्यास, शिवरतन रंगा, ज्योतिप्रकाश रंगा, मुकेश रंगा, सांगीलाल गहलोत, दक्ष चौहान, वीर सिंह भाटी, गिरिराज व्यास, दिनेश सोढ़ी, धर्मवीर शीलू, धर्मेंद्र चौधरी, देव बिश्नोई, अरविंद व्यास, शिवकुमार सिंघानी, राजेंद्र व्यास, किशोर कला, भानु देवड़ा, हुकमचंद कच्छावा, किशन किराडू, देवानंद सांवरिया, प्रेम कुमार गहलोत, राजू पारीक एवं गोपाल ओझा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के राजकुमार किराडू ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समर मिस्टर राजस्थान को ₹71,000, द्वितीय स्थान को ₹51,000 तथा तृतीय स्थान (बेस्ट पोज़र) को ₹31,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
