Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्थापना दिवस किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी के साथ मनाया

स्थापना दिवस किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी के साथ मनाया
बीकानेर। भाकृअनुप—केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर के मरूक्षेत्रीय केंद्र, बीकानेर का स्थापना दिवस किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पुनिया (निदेशक, राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान संस्थान, बीकानेर), अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार तोमर (निदेशक, अविकानगर संस्थान) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएओ इंद्रभूषण कुमार एवं केंद्र प्रभारी श्रीमती निर्मला सैनी उपस्थित रहीं। स्थापना दिवस के अवसर पर उरमूल सीमांत समिति, बज्जू एवं अविकानगर संस्थान के मरूक्षेत्रीय केंद्र के बीच ऊन की गुणवत्ता एवं उत्पाद विकास से संबंधित विषयों पर एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया गया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. आशीष चोपड़ा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गोविंद मकराना, डॉ. चेतन पाटिल, देवीलाल मौर्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *