Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा योजना टीम ने गोचर में खेलियों की सफाई व मरम्मत कर की जल व्यवस्था

सेवा योजना टीम ने गोचर में खेलियों की सफाई व मरम्मत कर की जल व्यवस्था
बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना की टीम द्वारा सरह नथानिया गोचर क्षेत्र में जनसहयोग से सराहनीय कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त खेलियों के आसपास की कीकर झाड़ियों की सफाई कर मरम्मत कार्य करवाया गया। टीम ने खेलियों में स्वच्छ पानी भरकर गोवंश सहित अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की। राजकुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल पांच खेलियों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान में राजेश चूरा, सुमन जोशी, वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चूरा, रामलाल पवार, के.सी. ओझा, हेमंत सोनी, पवन राठी, रामकुमार ओझा, राजेंद्र चांडक सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। इस पहल से गोचर क्षेत्र में पशु-पक्षियों को राहत मिली है और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *