

एक रुपया रोज सेवा संस्था ने दिया समरसता का संदेश
बीकानेर। एक रुपया रोज सेवा संस्था ने सेवा का संकल्प दोहराते हुए भीम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटी। संस्था द्वारा जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि मानवतावादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रमेश गहलोत एवं सुरेश वाल्मीकि उपस्थित रहे। इस अवसर पर हसन अली गोरी, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संस्था के इस प्रयास से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान आई और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला।
