Bikaner Bikaner District Rajasthan

विष्णु पुराण कथा में अहंकार त्यागने का संदेश

विष्णु पुराण कथा में अहंकार त्यागने का संदेश
बीकानेर। सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विष्णु पुराण कथा में कथावाचक पंडित भाईश्री ने कहा कि अहंकारी जीव का सदैव पतन होता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन धारण कर देवराज इंद्र का अहंकार नष्ट करने के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने मानव जीवन को यह संदेश दिया कि किसी भी व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर पवन राठी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में प्रहलाद राम गहलोत, मांगीलाल गहलोत, डॉ. श्याम अग्रवाल, कन्हैया लाल जोशी, राजेश चूरा, बजरंग सोनी, सरस्वती करनानी, देवकिशन भट्ट एवं मनीष मूंजाल सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *