

22 जुलाई को होगा कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान समारोह, चंपालाल गहलोत होंगे सम्मानित
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा अपनी सृजनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत 22 जुलाई को ‘श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कमल रंगा ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मान स्थापत्य कला के विशेषज्ञ चंपालाल गहलोत को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज में सृजनात्मकता, सेवा और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना है। समारोह में साहित्य, कला एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
