Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठाधीशों ने दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को मनाने का लिया निर्णय

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठाधीशों ने दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को मनाने का लिया निर्णय
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर में व्यास पीठाधीश्वर मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर पंडितों ने धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु, तिथि तत्व, आदि ग्रन्थ, निबंध ग्रंथ आदि के आधार पर सभी विद्वान जनों शास्त्र सम्मत विचार मंथन और शोधन किया और इसी आधार पर सर्व सम्मति से 20 अक्टूबर को दीपावली ग्राहय होना तय हुआ है तथा 20 अक्टूबर को ही दिवाली पर्व मनाने की घोषणा की। मंथन में पंडित प्रेम नारायण व्यास, पंडित सुशील कुमार व्यास, पंडित कानू लाल व्यास, पंडित श्री कांत व्यास,पंडित विष्णु व्यास, पंडित ओम प्रकाश व्यास, मुकुंद व्यास, पंडित विमल व्यास, विजय कुमार व्यास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *