

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष बने बोथरा
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नये अध्यक्ष का चयन हुआ। अशोक चोरड़िया ने बताया कि दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, लेकिन एक में त्रुटियों के कारण उसे रद्द कर दिया गया। दूसरा पत्र सही होने के कारण रामलाल बोथरा, को शेष कार्यकाल के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कमल कुमार स्वामी, साध्वी विशदप्रज्ञा साध्वी लब्धियशा शशिरेखा जी, और साध्वी जिनबाला जी के आशीर्वाद प्राप्त किया।
