

गायों की देसी नस्ल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृत संकल्पित
बीकानेर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत और बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने ने मंगलवार शाम बिछवाल स्थित पशुधन अनुसंधान केन्द्र ( थारपारकर) का निरीक्षण किया।
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गायों की देशी नस्ल थारपारकर, राठी इत्यादि को बढावा देने के लिए कृत संकल्पित है। गायों की देशी नस्ल थारपारकर इत्यादि का संरक्षण व संवर्धन अति आवश्यक है। उन्होने पशुधन अनुसंधान केन्द्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां थारपारकर गायों का रखरखाव काफी अच्छा है। साथ ही कहा कि किसानों की ट्रेनिंग और बढाई जाए ताकि किसान देशी नस्ल की गाय थारपारकर के संरक्षण और संवर्धन में सहायक सिद्ध हो सके।
