Bikaner

दूध एवं दूध से बने उत्पादों में मिलावट रोकना प्राथमिकता

दूध एवं दूध से बने उत्पादों में मिलावट रोकना प्राथमिकता
बीकानेर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत और बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को बिछवाल में डेयरी विज्ञान एवं तकनीकी महाविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राजुवास कुलपति डॉ मनोज दीक्षित, चंपालाल गेदर, राजाराम सीगड़, उरमूल डेयरी एमडी बाबूलाल बिश्नोई, डॉ बी.एन.श्रृंगी, डेयरी महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ राहुल सिंह पाल, वेटरनरी संकाय अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ हेमंत दाधीच, क्लिनिक निदेशक डॉ प्रवीण बिश्नोई, पीजी अधिष्ठाता डॉ राजेश धूड़िया, , एडीआर डॉ एन.एस.राठौड़, डॉ संदीप खरे, पशुधन अनुसंधान केन्द्र बीकानेर के (राठी गाय) प्रभारी अधिकारी डॉ विजय बिश्नोई, पशुधन अनुसंधान केन्द्र बिछवाल ( थारपारकर) प्रभारी अधिकारी डॉ मोहनलाल, डॉ प्रकाश शर्मा, डॉ अशोक डांगी समेत अन्य स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। पशुपालन मंत्री ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में बनी हुई विभिन्न लैब और कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।
इससे पूर्व बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने पशुपालन मंत्री से कहा कि दूध व दूध से बनी चीजों में मिलावट रोकने को लेकर उच्च स्तरीय लेबोरेटरी की स्थापना बीकानेर में हो। ताकि लोगों को दूध, घी, मावा, पनीर इत्यादि मिलावट मुक्त उपलब्ध हो सके। साथ ही कहा कि पशुओं की देसी नस्ल को और बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *