Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वर्णकार समाज दीपावली स्नेह मिलन रविवार को

स्वर्णकार समाज दीपावली स्नेह मिलन रविवार को
बीकानेर। कोटगेट सट्टाबाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर स्वर्णकार समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 26 अक्टूबर रविवार को मनाया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को ट्रस्ट मण्डल की बैठक मन्दिर प्राँगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट कुंदन सोनी ने की। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद शुभतिथि लाभ पंचमी के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना व अन्नकूट का भोग लगाकर कर स्वर्णकार समाज का दीपावली स्नेह मिलन कार्यकम आयोजित होगा। बैठक में मनसा सोनी, निलेश सोनी, सुरेश सोनी, विजय सोनी, ओमप्रकाश सोनी, भवानी सोनी उपस्थित ट्रस्टियों ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *