

नशा मुक्त शहर अभियान का आगाज
बीकानेर। बीकानेर में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति को देखते हुए ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा नशा मुक्त शहर अभियान का आगाज किया गया। फेडरेशन की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा कि आए दिन हमें कोई ना कोई खबर युवाओं से संबंधित देखने को मिलती है जिसमें नशे से ग्रसित वह कई प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। नशा एक ऐसी बुराई है, जो युवाओं, परिवार और समाज की जड़ों को खोखला बना रही है। अभियान से जुड़ी स्नेहा शर्मा ने कहा कि फेडरेशन द्वारा अगले एक माह तक विभिन्न विद्यालयों महाविद्यालय संस्थान व बस्तियों में जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। ज्योति खत्री ने बताया की साथ ही युवाओं को नशा मुक्ति के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर बच्चों ने पोस्टर्स द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया। सोहेल भाटी ने उपस्थितजनों को नशा ना करने व रोकने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वासुदेव, शगुन, सिमरन भाटी, विजय कपूर, हर्षवर्धन, लाभेश जैन, रविंद्र सिंह, हेमंत सोनी आदि सहभागी रहे।
