Bikaner Bikaner District Rajasthan

अल्लाह जिलाई बाई स्मृति मांड समारोह के फोल्डर का लोकार्पण

अल्लाह जिलाई बाई स्मृति मांड समारोह के फोल्डर का लोकार्पण
बीकानेर। मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति 33वां मांड समारोह के फोल्डर लोकार्पण जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अल्लाह जिलाई बाई मार्ग में किया गया। 3 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस समारोह में पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को खिराजे अक़ीदत के साथ उनके गीतो पर चर्चा होगी। मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार, अध्यक्ष डॉ एम एम बागड़ी, डॉ हनुमान सिंह कसवां, वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ,अल्लाह जिलाई बाई परिवार के डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी , श्रीमती रजिया अजीज, माही अयाज़ सहित परिवार के सदस्य शामिल थे। डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी बताया कि 3 नवम्बर को जिलाई बाई के मजार पर कुरआनखानी और पुष्पांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *