

डुकवाल का किया स्वागत-अभिनंदन
बीकानेर। भारतीय आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथ कुआं विद्यालय प्रांगण में कोटा कृषि विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलगुरू प्रो. विमला ढूंकवाल का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्ष्मीनाथ नगर के ब्रह्मजी आचार्य, कर्मचारी नेता एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित तथा श्रीवल्लभ पुरोहित रहे। ब्रह्मजी आचार्य ने कहा कि डुकवाल शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा पद हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। भंवर पुरोहित ने कहा कि शिक्षा आज के युग का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। इस पद की प्राप्ति गौरव का विषय है और मातृशक्ति के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, डूंगर कॉलेज के अधिष्ठाता संजय आचार्य, दीपक हर्ष, पंकज पीपलवा, दिनेश व्यास, मीनाक्षी भादानी, राष्ट्रीय सेविका वर्ग की चंद्रकला आचार्य ने शॉल ओढ़ाकर कुलगुरू का सम्मान किया। विद्यालय की ओर से घनश्याम व्यास एवं श्रीवल्लभ पुरोहित तथा समस्त स्टाफ ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, अमित व्यास, जुगल शर्मा, श्री प्रकाश उपाध्याय, युवराज, रमेश कुमार भादानी, विष्णुदत्त भादानी, पवन कुमार भादानी, रेनू देराश्री, उमा गौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
