Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बीकानेर द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सन्तोष बाँठिया, क्षेत्रीय सचिव टोडरमल चोपड़ा, जोन अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र सुराणा ने की। नवगठित कार्यकारिणी को शपथ राजेन्द्र राठौड़ एवं सन्तोष बाँठिया द्वारा दिलाई गई। सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और सेवा व सौहार्द के संकल्प को दोहराया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष नरेन्द्र सुराणा, उपाध्यक्ष अमित डागा एवं सुरेन्द्र भदाणी, सचिव धर्मचन्द सेठिया, संयुक्त सचिव गजेन्द्र सुराणा तथा कोषाध्यक्ष विक्रान्त नाहटा शामिल हैं। निर्देशक मंडल में बसन्त नौलखा, कन्हैयालाल बोथरा, अजीतमल खजांची, प्रवीण मित्तल एवं सुरेश गुप्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *