

जैनाचार्य जवाहरलाल महाराज की जन्म जयन्ती समारोह पूर्वक सम्पन्न
बीकानेर। आचार्य जवाहर लाल महाराज की 150 वीं जन्म जयन्ती पर देशनोक में आचार्य रामलाल महाराज आदि ठाणा तथा भीनासर में रमेश मुनि जी आदि ठाणा और देश भर में साधुमार्गी जैन संघ के साधु साध्वियों ने आज आचार्य श्री जवाहरलाल जी महाराज का गुणगान कर जयंती समारोह मनाया गया। आचार्य श्री जवाहरलाल जी महाराज की स्मृति में केन्द्र सरकार ने भी उनकी 150 वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में 150/- रूपये का चांदी का सिक्का व 5/- रूपये का डाक टिकट निकालने की घोषणा कर रखी है जिसका शीघ्र ही लोकार्पण भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा किया जायेगा।
