

सर्वसमाज कल मनाएगा महात्मा ज्योतिराव की जयंती
बीकानेर। सामाजिक समरसता, समानता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अप्रेल गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में फूले समरसता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि फूले समरसता संकल्प समारोह्य की तैयारियों में गोपाल गहलोत, सोहनलाल प्रजापत, गोपाल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, रजनीश जोशी, राजेंद्र स्वामी, शिवशंकर सोनी, दिलीप चौधरी, लक्ष्मण सारण आदि ने अवलोकन किया। इससे पूर्व विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं समाजों में लगातार सभाएं और बैठकें आयोजित कर सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश कुमावत, बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहेंगे।
