Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकसित भारत का सपना समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मुख्यधारा में लाकर ही संभव

विकसित भारत का सपना समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मुख्यधारा में लाकर ही संभव
बीकानेर। उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हमें समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मुख्यधारा में लाना होगा। तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। केंद्र और राज्य सरकार इसको लेकर भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिला कर हम उन्हें मुख्यधारा में ला सकते हैं।
बैरवा शनिवार को पांचू के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ अंबेडकर ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर मरते दम तक संघर्ष किया। लिहाजा देशभर में बाबा साहेब के जन्मदिन 14 अप्रैल से एक पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है।  उप-मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न दिलाने से लेकर संसद में मूर्ति लगाने, बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, कर्म, निर्वाण से जुड़े पांच स्थलों पर ”पंच तीर्थ स्थलों” का निर्माण करवाया गया ताकि युवा पीढ़ी बाबा साहेब के त्याग को जान सके।
इससे पूर्व बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि जब पूरे देश में ऊंच नीच का बोलबाला था तब बाबा साहेब ने उसे खत्म करने के लिए भरसक प्रयास किया। वे अंत्योदय के समर्थक थे और पूरे देश को एक रखना चाहते थे। ऐेसे महापुरुष की मूर्ति हर घर में हो। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने डॉ भीमराव अंबेडकर की पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे और उनके उत्थान को लेकर जीवन भर संघर्ष करते रहे।
नोखा के पूर्व विधायक श्री बिहारी लाल ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न बहुत पहले मिल जाना था लेकिन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि धारा 370 में अगर बाबा साहेब टेंपरेरी शब्द नहीं जोड़ते तो हम धारा 370 कभी नहीं हटा पाते। बीकानेर के सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर केन्द्र सरकार ने हमें बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम में श्री रामकिशन राठी, पांचू सरपंच श्री रामचंद्र सिहाग,  श्री कैलाश सिहाग, श्री करणाराम कुम्हार, श्री मस्ताना राम पूनिया, श्री पवन राठी, श्री मांगू सिंह, श्री गंगाराम पांडिया, श्री रामदयाल मेघवाल, श्री ओमप्रकाश सुथार, श्री रामकुमार नायक, श्री डूंगरराम मेघवाल समेत बड़ी संख्या स्थानीय और आसपास के गावों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री नरेन्द्र चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *