Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. बैरवा का महाराजा गंगासिंह में किया अभिनन्दन

डॉ. बैरवा का महाराजा गंगासिंह में किया अभिनन्दन
बीकानेर। उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, पश्चिमी राजस्थान में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ ऐसे नवाचार किए जाएं, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में मददगार साबित हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने उप मुख्यमंत्री को साफा, शॉल और उस्ता आर्ट की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरविंद बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, उप कुल सचिव डॉ गिरिराज हर्ष, डॉ. प्रकाश सारण, निदेशक शोध डॉ अभिषेक वशिष्ठ, डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *