Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कांग्रेस कमेटी हर स्तर पर वार्ड-वार्ड गली-गली अभियान चलाएगी

जिला कांग्रेस कमेटी हर स्तर पर वार्ड वार्ड गली गली अभियान चलाएगी
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने कहा कि हम हमारे शहर में हर बूथ तक हर मतदाता तक आम जनता तक इस बात को लेकर जाए कि किस तरह सरकार वोट चोरी से बनती है। बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि सरकार ने वोटो की हेराफेरी करने के लिए संविधान संशोधन करके चुनाव आयोग में ही गड़बड़ी कर दी जहा पहले सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस के साथ तीन लोगों की कमेटी बनती वही फैसला करती उसको बदलकर चुनाव आयोग मे अपने लोगों को कमान दी ताकि वोट चोरी करके सरकार बना सके इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *