

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी और साक्षरता की अहम भूमिका
बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में तथा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, बीकानेर के सहयोग से “पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, साक्षरता और सतत विकास” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन पुस्तकालय सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामलाल परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरण, साक्षरता और सक्रिय जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संगोष्ठी में राजाराम स्वर्णकार, विजय खत्री, डॉ. अजय जोशी, डॉ. नरसिंह बिन्नाणी, योगेंद्र पुरोहित, अब्दुल शकूर सिसोदिया, रश्मि लाटा तथा डॉ. करुणा भार्गव ने भी पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, वृक्षारोपण तथा जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
