Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौशाला संघ की सभा 7 नवम्बर को

गौशाला संघ की सभा 7 नवम्बर को
बीकानेर। गौशाला संघ के द्वारा तुलसी सर्किल पर 7 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालकों की सभा के लिए व बैठक का आयोजन, बीकानेर गोशाला संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आयोजन समिति के संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 नवंबर को गौशालाओं के हित आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालक विशाल सभा, गौशालाओं को बचाने के लिए भविष्य में होने वाले विरोध का शंखनाद होगा।
सभा में बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर जिले के गौशाला संचालक भी भाग लेंगे। लगभग बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर की 1500 गौशालाएं भाग लेंगी। इस अवसर पर संघ के सुनील व्यास ने बताया कि वर्तमान में गौशालाएं पिछले 3 वर्ष से बहुत ज्यादा उत्पीड़ित हो रही है, सरकार की मंशा सरलता से अनुदान देने की रही होगी, परंतु प्रशासन और गोपालन विभाग गौशालाओं को बहुत ज्यादा तंग कर रहा है।समिति ने आयोजन स्थल मुरली मनोहर मैदान का निरीक्षण किया और टेंट,गेट,स्टाल आदि की व्यवस्था के लिए स्थान तय किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *