

विधायक व्यास और भाटी ने किया घूमर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास तथा कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने 19 नवंबर को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले घूमर महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण मंगलवार को किया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि प्रदेश के लोक नृत्य ’घूमर’ से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने के उद्देश्य से यह महोत्सव महत्वपूर्ण साबित होगा। अंशुमान ने कहा कि सोशल मीडिया के आज के दौर में ऐसे आयोजन जरूरी हैं, जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्पराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा कि ’घूमर’ ने दुनियाभर में प्रदेश को नई पहचान दिलाई है।
