Bikaner Bikaner District Rajasthan

10 मई तक पूरी होगी नहरबंदी, 14-15 मई तक जिले में नहरी पानी पहुंचने की संभावना

10 मई तक पूरी होगी नहरबंदी, 14-15 मई तक जिले में नहरी पानी पहुंचने की संभावना
बीकानेर। जिले में जारी नहरबंदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। जलदाय विभाग ने इस संबंध में इंदिरा गांधी नहर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया है, जिसके तहत 14 या 15 मई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचने की संभावना जताई गई है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नहरबंदी की अवधि को ध्यान में रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल भंडारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अंतराल के अनुसार ही आगामी आदेश तक जल वितरण किया जाएगा, ताकि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। विभाग ने आमजन से अपील की है कि पानी का संयमित उपयोग करें तथा जल संरक्षण में सहयोग दें, जिससे नहरबंदी के दौरान सभी क्षेत्रों में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *