Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्व. अग्रवाल को पद्म विभूषण दिलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्व. अग्रवाल को पद्म विभूषण दिलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिला उद्योग संघ द्वारा स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिलवाने की मांग को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को केंद्र सरकार से अनुशंसा करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि स्व. शिवरतन अग्रवाल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और नवाचार के माध्यम से बीकाजी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अग्रवाल का योगदान केवल उद्योग जगत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने बीकानेर और राजस्थान की पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि स्व. अग्रवाल केवल सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि संवेदनशील समाजसेवी भी थे। उन्होंने समाजसेवा, रोजगार सृजन और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके चलते वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। इस अवसर पर श्यामसुंदर सोनी, वीरेंद्र किराड़ू, राजीव शर्मा, पवन पचीसिया, शुभम लड्ढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *