Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने राज्यपाल व मुख्य न्यायाधिपति को भेजा 201वां ज्ञापन

हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने राज्यपाल व मुख्य न्यायाधिपति को भेजा 201वां ज्ञापन
बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल, राजस्थान एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति को ज्ञापन संख्या 201 प्रेषित किया गया।b बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में बीकानेर संभाग की भौगोलिक स्थिति, आमजन को न्याय प्राप्त करने के लिए तय करनी पड़ने वाली लंबी दूरी, मुकदमों की संख्या तथा सुलभ एवं शीघ्र न्याय की आवश्यकता को प्रमुख आधार बनाया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बीकानेर में वर्ष 1922 से 1949 तक उच्च न्यायालय रहा था। इसके अलावा बीकानेर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर पूर्व में भी लंबे समय तक आंदोलन किए जाते रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ की मांग नई नहीं है, बल्कि यह बीकानेर संभाग की जनता के न्याय के अधिकार और सुलभ न्याय की आवश्यकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से इस मांग को लेकर अब तक 200 ज्ञापन दिए जा चुके हैं और आज 201वां ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों से जोधपुर तक न्याय प्राप्त करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करना आमजन के लिए समय और आर्थिक दोनों दृष्टि से कठिन है। इस अवसर पर सचिव हेमंत सिंह चौहान, रक्षपाल विश्नोई, धर्मेंद्र वर्मा, लेखराम धत्तरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रपाल शर्मा, योगेंद्र पुरोहित, कुंदन व्यास, सुखदेव व्यास, ओम प्रकाश विश्नोई, रुपेंद्र सिंह राठौड़, मनीराम विश्नोई, चतुर्भुज सारस्वत, नवनीत नारायण व्यास, गणेश टाक, पवन कुमार व्यास, कौशल सांखला, धीरज चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अंकुर शुक्ला, भावना पारख सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *