

बार एसो. ने बंसल को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एंव बीकानेर न्यायालय के अभिभावक न्यायधिपति सुदेश बंसल के बीकानेर आगमन पर सर्किट हाउस पर बीकानेर बार एसोसिएशन के द्वारा शॉल, साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित द्वारा न्यायालयो से संबंधित समस्याओं व रिक्त अदालतों की और ध्यान आकर्षित करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। बंसल ने सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनवाई कर अपने स्तर पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर हेमन्त सिंह चौहान, बार उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल एवं गणेश चौधरी, कुलदीप शर्मा, जितेन्द्र सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत रंगा, गगन सेठिया, प्रेम गोदारा, अरविन्द डोगीवाल, विष्णू भादाणी, मनीराम बिश्नोई, आदि उपस्थित रहे।
