

एबी क्लब ने केक काटकर मनाया अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन
बीकानेर। एबी क्लब की ओर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर अमिताभ जोशी ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। जोशी हर वर्ष अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमिताभ बच्चन के प्रति अपना प्रेम और प्रशंसाभाव व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से उनके प्रति प्रशंसकों की दीवानगी और सिनेमा जगत में उनके प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाया गया। इस अवसर पर सतीश किराड़ू, सुन्दरदास, अमिताभ पुरोहित, विनोद व्यास, गोविन्द ओझा, मालचन्द ओझा, राणा साहब, सुशील जोशी और तुलसीदास ओझा उपस्थित रहे।
