Bikaner Bikaner District Rajasthan

टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, उद्योग की समस्याओं पर हुआ मंथन

टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, उद्योग की समस्याओं पर हुआ मंथन
बीकानेर। नवगठित जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलेभर से आए टेंट व्यवसायियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जीएसटी से जुड़ी खामियों को दूर करने तथा टेंट व्यापारियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने व्यापार से संबंधित चुनौतियों, कर व्यवस्था की जटिलताओं और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। समारोह के दौरान राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेश संरक्षक एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष को जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति, बीकानेर की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रवि जिंदल, रासबिहारी शर्मा, पर्वत सिंह भाटी एवं राजेन्द्र काला द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूनमचंद कच्छावा, लोकेश चतुर्वेदी, मदनगोपाल पुरोहित सहित राजस्थान के विभिन्न संभागों एवं जिलों के अध्यक्ष और प्रबुद्ध टेंट व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में संगठन की एकजुटता और व्यापार के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *