Bikaner Bikaner District Rajasthan

मोटिवेशनल सेमिनार: छात्रों को बेहतर नागरिक बनने की दी प्रेरणा

मोटिवेशनल सेमिनार: छात्रों को बेहतर नागरिक बनने की दी प्रेरणा
बीकानेर। शहीद मेजर जेम्स थॉमस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में “छात्रों को बेहतर नागरिक बनने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए” विषय पर एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आदर्श व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ऋतिक, धर्मेंद्र, दीपक, सत्या करण और तोशिका सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कांता चौधरी, कमलेश सुथार, दुर्गा भाटी और रामचंद्र का विशेष योगदान रहा। सेमिनार के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी महत्वपूर्ण संदेश मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *