Bikaner Bikaner District Rajasthan

अपना घर आश्रम नोखा में टीबी एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर, सैकड़ों प्रभुजनों की स्वास्थ्य जांच

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नोखा स्थित अपना घर आश्रम में टीबी एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का निरीक्षण राज्य स्तर से आए अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने किया। उन्होंने शिविर में की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया तथा रेडियोग्राफर से टीबी जांच एवं स्क्रीनिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक ;डीपीसीद्ध श्री चिराग भार्गव ने अपना घर आश्रम के कर्मचारियों एवं सहयोगियों का शिविर आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री गुप्ता ने निक्षय मित्र योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉण् सीण् एसण् मोदी के निर्देशन में जिलेभर में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा गांव.गांव और ढाणी.ढाणी टीबी जागरूकता का व्यापक प्रचार.प्रसार किया जा रहा है।

एसटीएस श्री जगदीश कुमार रोकणा ने नोखा क्षेत्र के भामाशाहों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने का आग्रह किया।

शिविर के दौरान आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। उनके शुगरए रक्तचाप ;बीपीद्धए ऊंचाईए वजन तथा छाती के एक्स.रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।

इस सेवा कार्य में एसटीएलएस श्री जगदीश कुमार रोकणाए रेडियोग्राफर श्री प्रवीण कुमार मीणाए नर्सिंग ऑफिसर श्री नितेश सिंह तथा नर्सिंग ऑफिसर श्री पवन कुमार बिश्नोई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने सेवाए समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभुजनों की जांच एवं स्क्रीनिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।

अपना घर आश्रमए नोखा परिवार ने चिकित्सा टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जन.जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *