

निःशुल्क तीरंदाजी शिविर का समापन, प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। द्रोणाचार्य शिक्षण प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान तथा संशोधन अघोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क तीरंदाजी शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर तीरंदाजी एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। समारोह में द्रोणाचार्य संस्थान के प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में हरदीप सिंह राजपूत, अनिल चांगरा, श्याम सुंदर स्वामी, जय प्रकाश व्यास, विक्रम रंगा, क्रांति रंगा, अभिलाषा व्यास, दीपक रावत, रविकांत भाटी, योगेश्वर व्यास, सुनीता व्यास, सविता व्यास, चंद्र प्रकाश सेवग, आनंद स्वामी, रामनिवास चौधरी, दिनेश, यशवर्धन पुरोहित एवं आशीष आचार्य शामिल रहे। कार्यक्रम में सोमनारायण पुरोहित, हुकुम चंद ओझा, मदन मोहन छंगाणी, शिव शंकर छंगाणी, भुवनेश्वर ओझा तथा योग गुरु दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्थान के सचिव राहुल व्यास एवं लोकेश व्यास ने संस्थान की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए तीरंदाजी सहित विभिन्न खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
