Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
बीकानेर। आज 69 वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा नेटबॉल एवं 66 वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा नेटबॉल तथा 66वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा टेबल टेनिस विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमान जेठानंद जी व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम एवं श्रीमती सुशील कंवर राजपुरोहित निवर्तमान महापौर बीकानेर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में अशोक शर्मा, राम गोपाल शर्मा, रामनिवास कसवां, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए । जेठानंद जी व्यास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को बताया कि कोई भी खिलाड़ी हारता नहीं है हर खिलाड़ी जीतता है आज हारा है तो कल उसकी जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *