Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर की ममता हर्ष ने लद्दाख मैराथन में दिखाया जज़्बा

समय से पहले पूरी की चुनौतीपूर्ण लद्दाख मैराथन
बीकानेर। मैराथन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बीकानेर की ममता हर्ष ने निर्धारित समय सीमा से पहले मैराथन को पूरी कर मेडल हासिल किया। हर्ष ने इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। इस बार लगभग 6,000 धावकों ने इसमें भाग लिया। आयोजन में 5 किमी की दौड़, 122 किमी की बेहद कठिन “सिल्क रूट अल्ट्रा” और सबसे लोकप्रिय 42 किमी की फुल मैराथन शामिल रही। यह दौड़ समुद्र तल से लगभग 11,500 फीट की ऊँचाई पर होती है, जहाँ पतली हवा और कम ऑक्सीजन के कारण दौड़ना बेहद कठिन हो जाता है। जैसलमेर की 50 किमी मैराथन पूरी करने के बाद ममता हर्ष ने इस बार और कठिन चुनौती स्वीकार करते हुए लद्दाख मैराथन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *