Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पत्रकारिता के संकट विषय पर परिसंवाद 16 मई को

पत्रकारिता के संकट विषय पर परिसंवाद 16 मई को
बीकानेर। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति लोकअध्येता कीर्तिशेष डॉ. श्रीलाल मोहता की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कला-सृजनमाला शृंखला के अंतर्गत पत्रकारिता के संकट विषय पर परिसंवाद आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कला-सृजनमाला के तहत साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक उन्नयन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में इस बार पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौतियों एवं बदलते परिदृश्य पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्षता राजीव हर्ष करेंगे, जबकि विषय प्रवर्तन ब्रजरतन जोशी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का सान्निध्य डॉ. ओम कुवेरा का रहेगा। आयोजन आनंद निकेतन में 16 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *