Bikaner Bikaner District Rajasthan

नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित

नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित
बीकानेर। दम्माणी धर्मशाला में नर्सिंग दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नरसिंह बिनानी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगल किशोर पुरोहित एवं डॉ. जगदीश दान बारहठ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपसिंह चारण उपस्थित रहे। डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि जरूरत के समय सभी नर्सिंग स्टाफ पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सेवादार के रूप में कार्य करते हैं। वहीं जुगल किशोर पुरोहित ने कहा कि नर्सिंगकर्मी रोगी सेवा को अपना प्राथमिक धर्म मानकर जो कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर इन्द्र सिंह, सूरज पाल सिंह, हर्षित श्रीमाली, अजय कुमार, करण सिंह, शिव शर्मा एवं सतीश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *