

स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का जीवन धर्म प्रचार और गोसेवा के लिए था समर्पित
बीकानेर। जाम्भाणी साहित्य अकादमी के संरक्षक, गोभक्त, कथा वाचक ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज हरिद्वार की श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए अकादमी की अध्यक्षा प्रो इंद्रा विश्नोई ने कहा कि अपने चार दशकों के धर्म-प्रचार के जीवन में उन्होंने कभी विश्राम नहीं लिया। सभा में स्वामी रामानंदजी आचार्य, डॉ स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा में आचार्य अखिलेश मुनि,देवेंद्र बिश्नोई आईपीएस, राजाराम धारणियां उपाध्यक्ष अकादमी, डॉ बनवारीलाल सहू, डॉ भंवरलाल बिश्नोई,प्रदीप बैनीवाल, अमरचंद दिलोईया,डॉ कृष्णलाल बिश्नोई, प्रदीप बिश्नोई प्रधान, डॉ लालचंद बिश्नोई,डॉ महेश धायल, पूनमचंद पंवार, मोहन खिलेरी,एडवोकेट आत्माराम पूनियां, एडवोकेट संदीप धारणियां, रामसिंह कसवां, ओमप्रकाश बिश्नोई, अरविंद गोदारा, डॉ विपलेश भादू, डॉ हरिराम सिहाग, विनोद काकड़ आदि ने भी अपनी भावांजलि प्रदान की।
