

शाकद्वीपीय समाज ने मिश्र को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। अयोध्या नरेश और राम मंदिर भूमि प्रन्यास के प्रमुख सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के असामयिक निधन पर बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मिक शांति की प्रार्थना की। भाई बंधु ट्रस्ट के महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि समाज के संगठनों के प्रतिनिधि और प्रमुख सामाजिक बंधुओं द्वारा आज श्यामोजी वंशज प्रन्यास सभागार नत्थूसर गेट के बाहर मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि और शब्दांजलि सभा आहुत की गई। जेठमल शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम उनके तेल चित्र पर मालार्पण करते हुए कहा कि अयोध्या राजपरिवार और बीकानेर शाकद्वीपीय समाज का नाता बहुत पुराना है और आज समाज ने अपना बहुमूल्य रत्न खोया है। इस मौके पर आर के शर्मा, कामिनी भोजक आदि उपस्थित थे।
